Monday Blues: शुक्रवार की सुबह अगर आप 'शुक्र है आज शुक्रवार हैं' महसूस करते हुए उठते हैं, तो संभावना है कि आप या तो एक छात्र हैं या एक कामकाजी पेशेवर हैं, जो सप्ताह भर के भाग-दौड़ से थक गए हैं और वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं.
'फ्राइडे फीलिंग’ एक ऐसे चीज है, जिसे बहुत से लोग अनुभव करते हैं. ये एक एक निश्चित खुशी की भावना है कि सप्ताह खत्म हो रहा है और आपको आराम करने के लिए दो दिन मिलेंगे.
यह 'मंडे ब्लूज' के बिल्कुल विपरीत है, जिसमें अक्सर नेगेटिव फीलिंग शामिल होती हैं खास कर एक नए सप्ताह की शुरुआत का डर. लेकिन क्या आपने सोचा है कि हम सप्ताह के कुछ दिनों को कुछ भावनाओं से क्यों जोड़ते हैं? क्या हमने अपने दिमाग को उन भावनाओं को महसूस करने के लिए मना लिया है?
फिट ने इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए विशेषज्ञों से बात की.

