(हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने बताया था कि उन्हें एक हाई ग्रेड कैंसर है. सोनाली बेंद्रे को मेटास्टैटिक कैंसर है, जिसका वो न्यूयॉर्क में इलाज करा के लौटी हैं.)
मेदान्ता कैंसर इंस्टिट्यूट में रेडिएशन ऑन्कॉलजी के चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कटारिया बता रहे हैं कि क्या है मेटास्टैटिक कैंसर और इसका इलाज किन-किन तरीकों से किया जा सकता है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार पुरुषों को आमतौर पर लंग (फेफड़ा), प्रोस्टेट (पौरुष ग्रंथि), कोलोरेक्टल (बड़ी आंत), स्टमक (आमाशय) और लिवर (जिगर) कैंसर होता है. जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट (स्तन), कोलोरेक्टल, लंग, सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा), स्टमक और लिवर कैंसर के मामले ज्यादा देखे जाते हैं. हालांकि इनके अलावा भी कई तरह के कैंसर होते हैं, जिनके बारे में लोगों को ज्यादा नहीं पता. ऐसा ही एक कैंसर है, जिसे मेटास्टैटिक कैंसर कहते हैं.

