एक स्वस्थ शरीर, संतुष्टिपूर्ण सेक्स लाइफ, खुद के बारे में अच्छा सोचना और मानना, सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STI) और अनियोजित गर्भधारण के मामले में दिमाग की शांति- ये सारी वो बातें हैं, जिसकी कोई भी सेक्शुअली एक्टिव शख्स आशा कर सकता है. अपने पार्टनर और हेल्थ केयर विशेषज्ञ के साथ सेक्शुअल हेल्थ पर खुलकर बात करना आपके अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है. और यह जितना जरूरी है, उतना ही डरावना भी. शर्मिंदगी, इलाज से असंतुष्टि, नकारात्मक रुख, डॉक्टर की अरुचि बातचीत में अड़चन बन सकते हैं.
आप खुद से पूछे जाने वाले सवालों को लेकर शर्मिंदगी महसूस कर सकते हैं. आप अपने स्वास्थ्य और भावनाओं को लेकर पूछे जाने वाली बातों को स्वीकार नहीं करना चाहेंगे. लेकिन अपनी सेक्शुअल हेल्थ के बारे में सही सलाह लेना बहुत जरूरी है, जिससे कि आप स्वस्थ रहें और किसी भी समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके.
