माना जाता है कि फलों के राजा आम की शुरुआत भारत से हुई थी. प्रारंभिक वैदिक साहित्य में आम्र-फल, रसला और सहकारा जैसे नामों से आम का उल्लेख मिलता है. आम का उल्लेख बौद्ध और जैन साहित्य में भी मिलता है.
आम, भारतीय गर्मी का सबसे मशहूर फल है, एक ऐसा फल जो हर किसी को पसंद होता है. दरअसल इस फल के बिना गर्मी का मौसम ही अधूरा है. आम को पकाने और अचार, मुरब्बा, पापड़ और पाउडर के रूप में स्टोर करने के कई रचनात्मक तरीके हैं.

