कोलोराडो विश्वविद्यालय के एक अध्ययन से संकेत मिलता है कि कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट से बच्चों में UAI यानी अपर एर्वे इन्फेक्शन (ऊपरी वायु मार्ग में इन्फेक्शन) होने की अधिक संभावना होती है, जो कुछ छोटे बच्चों में हृदय संबंधी परेशानियां और अन्य गंभीर जटिलताओं का सामना करने की संभावना बढ़ा देती है.
अध्ययन में कहा गया है कि बच्चों में UAI का खतरा अधिक होता है, जिससे कुछ छोटे बच्चों में कार्डीऐक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है.
अध्ययन यह पता लगाने के उद्देश्य से किया गया था कि ओमिक्रॉन वेव के दौरान बच्चों में ऊपरी वायु मार्ग में संक्रमण के मामले बढ़े हैं या नहीं.
फिट हिंदी ने इस विषय पर अनुभवी डॉक्टरों से बात कर जानने की कोशिश की, कि आखिर मामला क्या है?

