ADVERTISEMENTREMOVE AD

इन 6 योगासनों से तनाव को कहें अलविदा...

ये 6 योगासन दूर कर देंगे तनाव

Updated: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

आज प्रतियोगिया के दौर में सभी पर आगे निकलने का दबाव है. जाने-अनजाने यह हम पर तनाव बढ़ा देता है. तनाव की वजह से आप ज्यादा गुस्सैल हो सकते हैं, इससे आपके रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है और जिंदगी में उत्साह खत्म हो सकता है. ऐसे में योग एक ऐसा उपाय है, जो आपको इससे बचा सकता है. यह आपकी जिंदगी में बेहतर बदलाव ला सकता है.

यहां आपके लिए योग से जुड़े कुछ सुझाव हैं:

ADVERTISEMENTREMOVE AD

पश्चिमोत्तान आसन

योग मैट पर अपने पैरों को सीधे फैलाकर बैठें और दोनों पैरों को जोड़ लें. एक लंबी, गहरी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर की ओर उठाएं. सांस बाहर छोड़ें और अपने हाथों को पैरों की उंगलियों की ओर ले जाएं. सिर को झुकाते हुए उसे कुछ देर अपने पैरों पर रखकर आराम दें. इस स्थिति में 10 से 20 सेकेंड तक रहें.

नोट: जिन लोगों की कमर में परेशानी हो, वे अपने पैरों के बीच में जगह छोड़ें.

पूर्वोत्तान आसन

पैरों को सामने सीधा रखकर बैठें. हाथों को कूल्हों के साथ रखें. एक गहरी सांस लें और अपनी हथेलियों और पंजों पर वजन डालकर अपने शरीर को ऊपर उठाएं. इस स्थिति में 10 से 20 सेकेंड तक रहें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

वीरभद्र आसन

पैरों को फैला कर खड़े हों. दाएं पैर के पंजे को दाईं ओर बाहर निकालें, साथ ही अपने शरीर को भी दाईं ओर घुमाएं. गहरी सांस लेकर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं.

सांस बाहर छोड़ कर दाएं घुटने को मोड़ें. इस स्थिति में 10 से 20 सेकेंड तक रहें. दूसरे पैर के साथ भी यही दोहराएं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

ओम का जाप

कमर को सीधा रखकर बैठें. गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए 5 बार ओम का जाप करें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

अनुलोम-विलोम

किसी भी आरामदेह आसन में बैठकर अपने दाएं अंगूठे से नाक के दाएं छिद्र को बंद करें. एक बार बाएं छिद्र से सांस अंदर लेने के बाद उसे रिंग फिंगर और मिडिल फिंगर से बंद कर दाएं से छिद्र से सांस बाहर निकालें. फिर दाएं छिद्र से सांस अंदर लेकर इसी तरह बाएं से बाहर निकालें. 5 से 10 मिनट तक यही दोहराएं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

भ्रामरी प्राणायाम

अपनी उंगलियों को आंखों पर रखें, कानों को अंगूठों से बंद करें. जीभ को दांतों के अंदर रखते हुए, होठों को बंद कर लें. गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए भंवरे जैसी आवाज निकालें.

(योगगुरु नेहा होलिस्टिक हेल्थकेयर फाउंडेशन सोसाइटी की संस्थापक सदस्य हैं. नेहा योग विशेषज्ञ हैं और पिछले 11 सालों से योग के बारे में पढ़ा रही हैं. आप उन तक theyogaguru.com व tygyoga.com के जरिए पहुंच सकते हैं.)

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×