तनाव आज हर किसी के जीवन का हिस्सा है. कोई भी चिंता से बच नहीं सकता है. लेकिन अगर तनाव आपकी दैनिक गतिविधियों को प्रभावित करने लगे तो यह कहीं अधिक गंभीर स्थिति है.
करीब 1.5 करोड़ भारतीय आज तनाव और अवसाद संबंधी मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं. निमहैंस के शोध की मानें तो 18 साल की उम्र से पहले लगभग हर पांच में से एक किशोर अवसाद से जूझता है.
अगर आप अधिक तनाव महसूस कर रहे हैं तो जरूरी नहीं कि यह मानसिक समस्या हो मगर अगर आप लगातार तनावग्रस्त रहते हैं और दिनों-दिन स्थिति बिगड़ती ही जाती है तो जरूर आपको मदद की जरूरत है.
इन पांच संकेतों से जानिए की कहीं आपकी चिंता और तनाव किसी मानसिक समस्या का रूप तो नहीं ले रहे हैं.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: Mental Health Anxiety Anxiety Disorder
Published:

