हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. योग की उत्पत्ति भारत में हुई और इसका इतिहास 5000 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है. कुछ लोग इसे फिटनेस के लिए फैशन के तौर पर अपनाते हैं, लेकिन इससे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और किडनी की क्रोनिक बीमारियों सहित कई तरह की क्रोनिक बीमारियों में फायदा मिल सकता है.
योग से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे होते हैं. पश्चिम के वैज्ञानिकों ने इस बारे में पक्के सबूत देना शुरू किया है कि योग स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, दर्द को ठीक करने और बीमारियों को दूर रखने में किस तरह मदद करता है.

