International Yoga Day 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र की आमसभा के 69वें सत्र को संबोधित करने के दौरान विशेष रूप से योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था. 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों ने एकमत से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को सहमति दी.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए संपूर्ण प्रक्रिया के तौर पर योग को लेकर लोगों के बीच जागरूकता का प्रसार करना था. योग की शुरुआत भारत में हुई और इसका इतिहास 5,000 वर्षों से भी पुराना है.

