एयर पॉल्यूशन पूरी दुनिया के सामने एक चुनौती बनकर उभरा है. दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों में 14 शहर भारत के हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में वायु प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा एक लाख बच्चों की मौत भारत में हुई.
दुनिया भर के एक्सपर्ट, पॉलिटिकल लीडर्स और संस्थाएं वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 25 उपाय बताए गए हैं ताकि 2030 तक एशिया और पेसिफिक क्षेत्र के लोगों को साफ हवा नसीब हो सके. लेकिन इन सब के बीच इस वैश्विक चुनौती से निपटने और इसे कंट्रोल करने के लिए आप क्या कर सकते हैं, ये बेहद अहम है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: Air Pollution Pollution India
Published:

