उत्तर भारत में गर्मियों की शुरुआत के साथ, पानी पीना और खुद को हाइड्रेटेड रखना एक सामान्य ब्यूटी टिप से कहीं अधिक है. यह उन सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है, जो आप अपनी सुरक्षा के लिए कर सकते हैं.
एक आम और जीवन के लिए संभावित घातक स्वास्थ्य स्थिति, जिसमें आपको खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है, वह हीट स्ट्रोक या लू लगना है. इसे अक्सर डिहाइड्रेशन के रूप में देखा जाता है, लेकिन ये इससे भी कहीं अधिक है.
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ मनोज शर्मा का कहना है कि सीधे शब्दों में कहें तो हीट स्ट्रोक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट से अधिक हो.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: summer Dehydration Heatstroke
Published:

