दिल की बीमारियों के कारण सबसे ज्यादा मौतें भारत में होती हैं और अब ऐसा भी नहीं है कि दिल की बीमारियां सिर्फ उम्रदराज लोगों को होती हों.
एसोचैम के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में 20 और 30 की उम्र तक के लोगों में दिल का दौरा पड़ने के मामलों में पांच गुना बढ़ोतरी हुई है.
इससे भी बुरी बात ये है कि डॉक्टरों के मुताबिक हर 3 में से 1 शख्स में दिल की बीमारी के संकेतों को उम्रदराज होने का लक्षण मानकर, उस पर ध्यान नहीं दिया जाता.
आमतौर पर हम हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल में बढ़ोतरी, डायबिटीज और मोटापे को ही दिल की बीमारियों का संकेत समझते हैं.
लेकिन इनके अलावा भी कुछ ऐसे लक्षण हैं, जो दिल की बीमारियों का संकेत देते हैं.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Published:
