गर्मी का मौसम यानी नींबू पानी और स्कूल की छुट्टियां! साथ ही ये ऑयली स्कैल्प, रूखे-दोमुंहे बाल और सूरज की किरणों से बालों के खराब होने का समय भी है. हालांकि बेशक आप अपने बालों की देखभाल पूरे साल करती होंगी, लेकिन गर्मियों में आपको अपने बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है.
गर्मियों में बालों की समस्याओं को हल करने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है. आप बार-बार शैम्पू करके ऑयली स्कैल्प से निपटने की कोशिश करती हैं, लेकिन ये ना भूलें कि ज्यादा हेयर वॉश से बालों की नमी का स्तर बिगड़ जाता है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: summer hair hair care tips
Published:

