एक आम गलती जो अधिकांश लोग करते हैं, कि पूरे साल एक ही तरह के स्किन केयर और हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना. कुछ लोगों के लिए यह सुविधा की बात हो सकती है, लेकिन मौसम के बदलाव के साथ त्वचा और बालों की देखभाल में बदलाव की आवश्यकता होती है.
ठंड के मौसम में, त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए भारी क्रीम और तेल लगाना चाहिए. गर्मी का मौसम शुरू होते ही जरूरत बदल जाती है. लोग गर्मी से बचने के लिए बॉब और पिक्सी कट करते हैं. लेकिन जरूरत है सिर्फ बाल कटवाने के अलावा भी बहुत कुछ करने की.

