मैं पहली क्लास में थी. उस दिन मैंने ‘राजकुमारी’ की फ्रॉक पहनी हुई थी. मेरी दादी एक अच्छे लाल रिबन से मेरे बालों को बांध रही थीं. तभी वह चिल्लाईं. मेरे सिर पर एक जगह के बाल उड़ चुके थे! वास्तव में किसी को भी नहीं पता था कि हुआ क्या है. किसी तरह हमने इसे छुपाया और सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए चले गए.
फिल्म ‘गॉन केश’ में जब मैंने मुख्य किरदार इनाक्षी के पिता को उसे स्कूल में तंग किए जाने से बचाने के लिए सिर के बाल झड़े हिस्से को रंगते देखा तो यह मुझे अपने स्कूल के उस दिन में लेकर चला गया, जब मैं बिना बाल, क्लासरूम में पहुंची थी.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Published:
