जब मेरे 57 साल के बॉस को कंधे में गंभीर परेशानी हुई, तो शुरुआत में उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया. उन्होंने सोचा कि यह शायद पूरे दिन फोन या लैपटॉप पर काम करने की वजह से हो सकता है.
उन्होंने कुछ दिन परेशानी के साथ ही काम किया. लेकिन दर्द फिर भी खत्म नहीं हुआ. इसके बाद वह अपने एक डॉक्टर दोस्त के पास इसकी जांच कराने गए. उनके डॉक्टर दोस्त ने उनसे कहा कि यह फ्रोजन शोल्डर (कंधे की अकड़न) जैसा लग रहा है. उन्होंने कहा, ‘और हां, तुमको डायबिटीज (मधुमेह) हो सकता है. तुम अपने शुगर की जांच करा लो.’
इसके बाद मेरे बॉस का माथा ठनका. उन्होंने जो सुना उसकी दो बार तस्दीक की. पता चला कि फ्रोजन शोल्डर और डायबिटीज का आपस में संबंध है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: Diabetes World Diabetes Day डायबिटीज
Published:

