जिंदगी की भागदौड़ और समय के साथ तालमेल बिठाने की जद्दोजहद में अधिकतर लोग खुद की डाइट को लेकर एडवांस में कोई प्लानिंग नहीं कर पाते हैं. इस वजह से वो ऐसी डाइट लेने लगते हैं, जिसमें कार्बोहाइड्रेट्स अधिक और प्रोटीन कम होता है. ऐसी डाइट प्रोटीन की कमी से होने वाली बीमारियों को न्योता देती है. प्रोटीन की कमी से थकान और कमजोरी महसूस होती है, जिसके लिए आसानी से बिजी लाइफस्टाइल को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है.
एक औसत भारतीय के लिए प्रोटीन का आरडीए (recommended dietary allowance) 1 ग्राम प्रति किलोग्राम वजन है. इस प्रकार, 60 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति को रोजाना डाइट में 60 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Published:
