क्या आप सेहत को लेकर सतर्क तो रहना चाहते हैं, लेकिन अपनी मांस-मछली वाली डाइट को छोड़ने से डरते हैं? तो हम यहां आपको एक बेहतर विकल्प के बारे में बता रहे हैं.
फ्लेक्सिटेरियनिज्म अगला सबसे बड़ा फूड ट्रेंड हो सकता है. इस भागदौड़ भरी जीवनशैली में हर वक्त इस बात का ध्यान रखना कि हम क्या खा रहे हैं और दैनिक आधार पर अपनी डाइट का निरीक्षण करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन यहां फ्लेक्सिटेरियन आहार के बारे में सबसे अच्छी बात है- यह आपके भोजन के विकल्पों को सीमित नहीं करता है, केवल उन्हें नियंत्रित करता है.

