क्या आपको अपने इंस्टाग्राम फीड पर तस्वीरों में पिक्चर-परफेक्ट चेहरे दिखते हैं? और क्या आप सोचते हैं कि लोगों के चेहरे बिना मेकअप के भी ऐसे परफेक्ट कैसे लगते हैं?
आपको बता दें कि यह केवल साप्ताहिक या मासिक सैलून अपॉइंटमेंट से नहीं होता है, इसके पीछे और भी कई चीजें होती हैं.
एक नियमित स्किनकेयर रूटीन के अलावा, आपको इस बात का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है कि आप क्या खाते हैं, क्योंकि आहार आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में प्रमुख भूमिका निभाता है.

