फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यह पचता नहीं है, बल्कि सीधा आंत में चला जाता है और तरह-तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है.
US NIH के अनुसार, कुछ प्रकार के फाइबर वजन घटाने, ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और कब्ज से लड़ने में मदद करते हैं. एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स के अनुसार, महिलाओं को 24 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए जबकि पुरुषों को रोजाना 38 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए. लगभग 95% अमेरिकी वयस्क और बच्चे हर दिन इतने फाइबर का सेवन नहीं कर पाते.

