यह सच है कि उम्र के साथ पुरुषों और महिलाओं में बच्चे पैदा करने कि क्षमता कम हो जाती है. 35 साल तक की उम्र वाली महिलाओं में गर्भधारण की क्षमता अधिक होती है और अधिक उम्र वाले पुरुष की तुलना में 40 साल से कम उम्र वाले पुरुषों में प्रजनन क्षमता अधिक होती है. इस तरह माता पिता दोनों के उम्र के हिसाब से गर्भावस्था की संभावना तय की जाती है.
बढ़ती उम्र का यह सच प्रजनन प्रक्रियाओं में बिन बुलाए मेहमान जैसी बाधा डालता है फिर वह प्रक्रिया प्राकृतिक हो या विशेषज्ञ द्वारा की जाने वाली आईवीएफ जैसी हो.

