भारत के 5 राज्यों - महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में COVID-19 मामलों में अचानक बढ़त दर्ज की गई है, विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे कोई नया वेरिएंट वजह हो सकता है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ताजा कोविड-19 मामलों को लेकर पिछले सप्ताह की तुलना में ट्रेंड ऊपर की तरफ जाता दिख रहा है. पिछले 24 घंटों में 13,742 मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं, बुधवार 24 फरवरी को कुल मामलों का आंकड़ा 1,10,30,176 पर पहुंच गया.
नए मामलों में बढ़त मंगलवार की तुलना में करीब 3,158 ज्यादा है जबकि पिछले एक महीने में रोजाना 15,000 से कम नए मामले दर्ज हुए और मौतों का आंकड़ा 200 के पार नहीं गया.
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर के पूर्व चिकित्सक और पूर्व प्रोफेसर डॉ. जैकब जॉन कहते हैं,

