Tips to protect eyes from screen: इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लगातार संपर्क में रहना फिर वो चाहे टीवी हो, स्मार्टफोन हो या कंप्यूटर आंखों के लिए हानिकारक है. आजकल लोग दिन में 8-10 घंटे कंप्यूटर/ लैपटॉप पर काम करते रहते हैं. अब चाहे कुछ भी कर लें, स्क्रीन को देखे बिना डिजिटल दुनिया में काम करना असंभव है. उसके अलावा मनोरंजन के लिए स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करना भी स्क्रीन टाइम बढ़ता चला जा रहा है.
लैपटॉप और मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों को क्या नुकसान होता है? क्या अधिक स्क्रीन टाइम आंखों की रोशनी को स्थायी रूप से प्रभावित करता है? क्या नाइट मोड आंखों के लिए अच्छा है? स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के बाद भी अपनी आंखों को कैसे स्वस्थ रखें? स्क्रीन के हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानते हैं इन सारे सवालों के जवाब.

