सामान्य रूप से जब हम वैक्सीन्स के बारे में सोचते हैं तो हमारे मन में नवजात और बच्चों की छवि आती है. लेकिन टीके वयस्कों (Adults) और बच्चों के लिए समान रूप से बहुत जरूरी हैं. व्यस्कों के लिए वैक्सीनेशन इसलिए जरूरी है क्योंकि कई बीमारियों के दुष्प्रभावों को वैक्सीन के जरिए रोका जा सकता है. किसी व्यस्क को कौन से वैक्सीन की जरूरत है, ये उसकी उम्र, पहले के टीकाकरण, हेल्थ कंडिशन, लाइफस्टाइल, काम और उसके द्वारा की जाने वाली यात्रा के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं.
एक वयस्क का वैक्सीनेशन या टीकाकरण बचपन में प्राप्त पिछले वैक्सीनेशन पर निर्भर करता है. बचपन में दिए गए कुछ वैक्सीन्स को यह सुनिश्चित करने के लिए बूस्टर की आवश्यकता होती है कि वे अभी भी सुरक्षा प्रदान करें.
अगर आपको यहां बताई जा रही वैक्सीन्स नहीं लगी हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

