हीट वेव गर्मियों की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरा बन जाता है. हमें हीट वेव से खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ एहतियाती कदम उठाने चाहिए. इनमें से कुछ हैं - उपयुक्त कपड़े पहनना, घर के अंदर रहना, ऐसी गतिविधियों से बचना जिसके लिए बाहर जाना पड़े, नंगे पांव न घूमना, अपने आहार पर नजर रखना, आदि.
याद रखने वाली दूसरी प्रमुख बात यह है कि लू के मौसम में हाइड्रेटेड रहना जरूरी है. खुद को स्वस्थ रखने और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए आपको नियमित रूप से तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए. यहां कुछ ड्रिंक हैं जो हीट वेव से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं.

