देश में बढ़ते कोविड के मामलों ने फिर से लोगों में डर का माहौल बनाना शुरू कर दिया है. खास कर उन लोगों में जिन्हें या जिनके परिवार के सदस्य को कोविड के हर वेव के साथ कोविड होता आया है. जी हां, ऐसे कई लोग हैं, जो इस डर में पिछले 2 वर्षों से जी रहे हैं.
कोरोना वायरस सब के लिए एक जैसा नहीं रहा है. हमारे आसपास ऐसे कई लोग हैं, जो कोविड से पहले वाले अपने जीवन में लौट ही नहीं पाए हैं. ऐसे लोगों के लिए कोविड नियमों का पालन करते हुए भी बार-बार कोविड संक्रमित हो जाना, भय का कारण बन चुका है.

