Disease X: पूरी दुनिया बीते 3 सालों से कोरोनावायरस के कहर को झेल रही थी. कुछ दिनों पहले ही WHO ने कोविड 19 को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की श्रेणी से हटाया है.
उसके बाद ही WHO के प्रमुख डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने पिछले हफ्ते एक और महामारी, ‘डिजीज X’ (Disease X), के खिलाफ चेतावनी दी थी. तब से कई रिपोर्ट आ रही हैं कि कैसे यह COVID-19 से अधिक विनाशकारी/खतरनाक हो सकता है.
यह 'डिजीज X' क्या है? क्या ऐसा कुछ है, जिसके बारे में हमें चिंतित होना चाहिए? इस आर्टिकल में फिट हिंदी आपको यह सब बता रहा है.

