Dengue Outbreak In Delhi: डेंगू (Dengue) के बढ़ते मामलों ने देश के कई हिस्सों में चिंता का माहौल बना दिया है. दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या पांच सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. इस साल डेंगू के मामले मौसम की शुरुआत में ही बढ़ कर आने लगे हैं. जिसमें पिछले सप्ताह पूरे भारत में 1100 से अधिक मामले सामने आए और 160 से भी ज्यादा मामले सिर्फ दिल्ली में दर्ज किए गए हैं.
आखिर अचानक क्यों बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले? डेंगू का कौन सा स्ट्रेन है इसका जिम्मेदार? क्या डेंगू का वायरस बदल रहा है? क्या हैं लक्षण और बचाव के उपाय? डेंगू होने पर क्या करें? डेंगू से जुड़े जरुरी सवालों के जवाब जानते हैं एक्सपर्ट्स से.

