हम सालों से सुनते आ रहे हैं कि धूम्रपान हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है. धूम्रपान करते समय निकोटीन, कार्बन मोनोऑक्साइड, टार और एसीटोन जैसे पदार्थ हमारे शरीर के अंदर जाते हैं और नुकसान करते हैं.
फोर्ब्स के अनुसार, पिछले कुछ सालों में धूम्रपान करने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि आई है और कुछ लोग जिन्होंने इसे छोड़ दिया था, स्ट्रेस, चिंता और डिप्रेशन के कारण फिर से धूम्रपान शुरू कर दिया है.
धूम्रपान न केवल फेफड़े और श्वसन प्रणाली बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित करता है, जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं और दीर्घकालिक समस्याएं होती हैं. धूम्रपान से त्वचा भी प्रभावित होती है और यदि आपकी त्वचा नियमित देखभाल के बावजूद भी थका हुआ, सुस्त या पिगमेंटेड लगे, तो धूम्रपान इसका कारण हो सकता है.
आइए एक नजर डालते हैं, धूम्रपान के प्रभावों और इससे त्वचा को होने वाले नुकसान पर.

