भारत में कोविड 19 के मामलों में गिरावट देखी जा रही है. मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनो वायरस संक्रमण के 112 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि सक्रिय (active) मामले घटकर 3,490 रह गए हैं.
लेकिन वहीं भारत के पड़ोसी देश चीन में कोरोना प्रतिबंधों में ढील के बाद कोरोना मामलों में तेजी से उछाल आया, जिसने दुनिया भर में लोगों की चिंता बढ़ा दी.

