COVID-19 VARIANT- कोविड की नई लहर के साथ ही कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. इसके लिए ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट XBB 1.16 को जिम्मेदार बताया जा रहा है. पिछली लहरों की तुलना में इस बार मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाने की नौबत कम है और ज्यादातर मरीज घर में ही इलाज लेकर ठीक हो रहे हैं.
आइए इस FAQ में जानते हैं, देश में कोविड के ताजा हालात क्या हैं? कौन से ऐसे राज्य हैं, जहां कोविड संक्रमण अधिक फैल रहा है? सरकार के नए कोविड गाइडलाइन्स क्या हैं? अचानक क्यों बढ़ रहे हैं कोविड के मामले? क्या ये नया वेरिएंट खतरनाक है?

