कोरोना महामारी में भले ही बच्चों के बीमार पड़ने की तादाद युवाओं और बुजुर्गों की तुलना में अब तक कम रही हो, लेकिन हम ये मान कर नहीं चल सकते कि बच्चे इससे आगे भी बचे रहेंगे. दूसरी ओर भले ही ज्यादातर बच्चों में गंभीर कोविड न देखा गया हो, लेकिन कुछ बच्चों में कोविड के कारण जटिलताओं से इनकार नहीं किया जा सकता. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अब वायरस से संक्रमण का उन्हें ज्यादा रिस्क हो सकता है, जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी.
वहीं बच्चों के लिए स्कूल, एग्जाम और दूसरी गतिविधियों को शुरू करने के लिए हमें उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी है, जो मास्क, फिजिकल डिस्टेन्सिंग और हैंड हाइजीन के साथ ही वैक्सीनेशन पर भी निर्भर करता है. ऐसे में बच्चों के लिए वैक्सीन कब तक उपलब्ध हो पाएगी, ये सवाल अहम हो गया है. अब तक बच्चों के लिए किन देशों में कौन सी कोविड वैक्सीन उपलब्ध है, बच्चों पर कोविड वैक्सीन के ट्रायल को लेकर क्या अपडेट है? इसकी पूरी जानकारी यहां दी जा रही है.

