कोरोनावायरस डिजीज-2019 (COVID-19) से आज पूरी दुनिया जूझ रही है. SARS-CoV-2 ही वो वायरस है, जिससे संक्रमण के बाद COVID-19 की बीमारी हो रही है. कोई वैक्सीन नहीं, कोई दवा नहीं, ऐसे में हमारे लिए इससे बचने की हर मुमकिन कोशिश करना जरूरी है.
इस वायरस से बचाव के लिए खासतौर पर इन तीन बातों का सख्ती से पालन करना है:
- एक-दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी, जिसे सोशल डिस्टेन्सिंग कहा जा रहा है
- साबुन और पानी से हाथ धोना या एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल
- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचना यानी चेहर पर हाथ न लगाना

