नोवल कोरोनावायरस के खिलाफ भारत में इस्तेमाल की जा रही कोविशील्ड को जनवरी, 2021 की शुरुआत में इमरजेंसी यूज के तहत मंजूरी मिली थी. डोज के बीच 28 दिनों के अंतराल के साथ इसे मंजूर किया गया था. उस समय, ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की इस वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश यूके पहले ही 4-12 सप्ताह के अंतराल की सिफारिश कर चुका था.
22 मार्च को, सरकार ने फिर से एडवाइजरी में बदलाव करते हुए कहा कि डोज के अंतर को 6-8 सप्ताह तक बढ़ाया जाना चाहिए. उस समय, कई स्टडी समेत मेडिकल जर्नल द लैंसेट की स्टडी ने स्थापित किया था कि 12 सप्ताह के अंतराल ने बेहतर प्रभावकारिता(एफिकेसी-Efficacy) पैदा की.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: कोरोनावायरस
Published:

