ओमिक्रॉन (Omicron) और इसके सब-वेरिएंट्स की बदौलत दुनिया के देशों में कोविड के मामलों में उछाल के बाद भारत में कोविड के मरीज एक बार फिर बढ़ रहे हैं.
स्कूल पूरी क्षमता से चल रहे हैं और ज्यादातर बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है, ऐसे में कह सकते हैं कि आने वाली लहर बच्चों के लिए सबसे खराब समय पर आ रही है.
बच्चे अभी तक वैक्सीन बनाने वालों की प्राथमिकता सूची में नहीं रहे हैं. लेकिन इसमें बदलाव हो सकता है, खासतौर से यह देखते हुए कि देश में वयस्क आबादी के एक बड़े हिस्से को कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है.

