Conjunctivitis/Eye Flu Cases In India: भारत में कंजंक्टिवाइटिस (conjunctivitis) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. खास कर के दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में. आई फ्लू, जिसे पिंक आई भी कहा जाता है, की शिकायत से परेशान मरीज डॉक्टर से संपर्क कर रहे हैं.
सवाल है कि अचानक क्यों बढ़ा है कंजंक्टिवाइटिस? क्या हैं इसके लक्षण? क्या ये कंजंक्टिवाइटिस का कोई दूसरा स्ट्रेन है? कंजंक्टिवाइटिस से बचाव के उपाय क्या हैं? आई फ्लू होने पर क्या करें? कंजंक्टिवाइटिस से जुड़े इन सारे सवालों के जवाब दे रहे हैं आंख के विशेषज्ञ.

