23 साल के फहद कहते हैं, “बचपन में अम्मी परेशान होती थीं, दौड़ूंगा तो थक जाऊंगा, बीमार हो जाऊंगा”. फहद ने बीसीए यानी बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन का कोर्स किया है और अब वो नौकरी की तलाश में हैं.
दरअसल फहद जब 6 दिन के थे, तो डॉक्टरों ने उनके मां-बाप को फहद के दिल में छेद होने की जानकारी दी थी. फहद कहते हैं कि इस बीमारी ने कभी उन्हें रुकने नहीं दिया, लेकिन हां इतना जरूर है कि दूसरे बच्चों के साथ किसी खेल में शामिल होने से वो जल्दी थक जाते थे.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Published:

