Cold And Asthma: सर्दियां, गर्मियों की हीट और ह्यूमिडिटी से बेशक राहत देती हैं, लेकिन ठंडी और ड्राई हवा के कारण सर्दियों का हमारी सांस की नली पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है. कुछ लोगों को केवल खराब गले और बहती नाक की समस्या होती है, जबकि अस्थमा (Asthma) से पीड़ित लोगों को अपने लक्षणों को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है.
सर्दियों में अस्थमा के लक्षण बिगड़ क्यों जाते हैं? सर्दियों के मौसम में अस्थमा के किन लक्षणों से सावधान रहना चाहिए? क्या मौसमी फ्लू के कारण अस्थमा पीड़ितों की हालत बिगड़ सकती है और
सर्दियों में अस्थमा का ख्याल कैसे रखा जा सकता है? आइये जानते हैं अमृता हॉस्पिटल में डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोनरी मेडिसिन के प्रमुख और सीनियर कंसलटेंट, डॉ. अर्जुन खन्ना से.

