पूरे भारत में तेज गर्मी (heatwaves) पड़ रही है, धरती झुलस रही है और शरीर तप रहे हैं, ऐेसे में हाइड्रेटेड रहने की जरूरत को नकार पाना मुमकिन नहीं है.
पानी जरूरी है, खासतौर से इसलिए क्योंकि इंसानी शरीर में 70 फीसद पानी है. गर्मी में डिहाइड्रेशन यानी निर्जलीकरण बहुत जल्दी हो जाता है, और इस समय जबकि तापमान पांचवीं दहाई में चल रहा है, आपको जो भी मिल जाए हर तरह के जूस, पानी, इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स और पेय पदार्थ पीने की जरूरत है.
लेकिन डिहाइड्रेशन (Dehydration) हालांकि इस समस्या का एक सिरा है, तो दूसरे छोर पर है ओवर हाइड्रेशन (over hydration).

