Cataract Causes, Early Signs, Preventions: WHO के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 220 करोड़ लोग आंखों की कमजोर रोशनी से परेशान हैं. मोतियाबिंद आंखों की एक समस्या है, जिसमें नैचुरल लेंस के सामने बादल जैसा जम जाता है. यह समस्या आमतौर पर बढ़ती उम्र के कारण होती है, लेकिन आजकल बुढ़ापे से पहले भी इसका खतरा बढ़ गया है.
फिट हिंदी ने एक्सपर्ट्स से जाना मोतियाबिंद क्या है? कौन से हैं मोतियाबिंद के वो लक्षण जो बीमारी शुरू होने के सालों पहले दिखाई देते हैं? मोतियाबिंद के कारण क्या हैं? क्या है इसका इलाज? क्या हैं लाइफस्टाइल के बदलाव जो मोतियाबिंद को रोकते हैं? आइए जानते हैं.

