बुधवार, 1 फरवरी को यूनियन बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023 के लिए सिगरेट पर कस्टम ड्यूटी में 16% की बढ़ोतरी की घोषणा की.
इसका तत्काल प्रभाव यह हुआ कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आईटीसी, गोल्डन टोबैको, एनटीसी इंडस्ट्रीज, वीएसटी इंडस्ट्रीज और गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयरों में गिरावट आई.
लेकिन क्या ग्राउंड-लेवल पर इसका कोई असर पड़ेगा? क्या सिगरेट की कीमत और खपत के बीच कोई संबंध है? फिट ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से पूछा.

