World Breastfeeding Week: हर साल 1 से 7 अगस्त तक दुनिया भर में ब्रेस्ट फीडिंग वीक मनाया जाता है. इस लेख में हम जानते हैं ब्रेस्ट फीडिंग से जुड़े हुए कुछ सामाजिक और पारिवारिक दवाबों और उससे जुड़ी मानसिक स्थिति के बारे में.
30 वर्षीय अनिंदिता रॉय (बदला हुआ नाम) को यह जानकर गुस्सा आया कि वह अपने बच्चे के लिए पर्याप्त स्तन का दूध नहीं बना पा रही थीं. "मैं बहुत कोशिश कर रही थी. मैं गैलेक्टागॉग ले रही थी, मेरा आहार बहुत नियंत्रित था, बच्चा जब मांगे तब दूध पिला रही थी और साथ ही पंप भी कर रही थी. लेकिन कुछ भी पर्याप्त नहीं लग रहा था," वह याद करती हैं.

