दुनिया भर में महिलाओं को होने वाले ब्रेस्ट कैंसर और ओवेरियन (अंडाशय या डिम्बग्रंथी) कैंसर के सर्वाधिक मामलों में भारत क्रमशः तीसरे और दूसरे पायदान पर है.
पश्चिमी देशों की तुलना में भारत में पारिवारिक ब्रेस्ट कैंसर और ओवेरियन कैंसर के तीन गुना अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. ऐसा अनुमान है कि भारतीय महिलाओं में कैंसर की घटनाओं में साल 2025 तक प्रति वर्ष हर एक लाख में से 190-200 मामलों की वृद्धि होगी (ग्लोबोकेन, 2018; आईसीएमआर, 2012).
भारत में स्तन कैंसर और ओवेरियन कैंसर के मामलों में मृत्यु दर का अनुपात सबसे खराब है. हर 28 महिलाओं में से एक को अपने जीवनकाल के दौरान स्तन कैंसर या ओवरी का कैंसर होने की आशंका है. हर दो महिलाओं में से एक में बीमारी का पता लगता है और उससे मौत होती है.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: Ovarian Cancer Breast Cancer ब्रेस्ट कैंसर
Published:

