Brain-Eating Amoeba- Naegleria Fowleri: यूएस के नेवादा में एक दो साल के लड़के की 19 जुलाई को नेगलेरिया फाउलेरी के संक्रमण से मृत्यु हो गई, जिसे आमतौर पर 'ब्रेन ईटिंग अमीबा' कहा जाता है. भारत के केरल में इसी महीने एक 15 साल के लड़के की मृत्यु 'ब्रेन ईटिंग अमीबा' के कारण हुई है.
क्या है नेगलेरिया फाउलेरी या "दिमाग खाने वाला अमीबा"? क्या ये एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है? इसके लक्षण क्या हैं? तैरते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए? क्या है इसका इलाज? क्या ये बीमारी जानलेवा है? फिट हिंदी ने इन सवालों के जवाब बेहतर तरीके से जानने के लिए फरीदाबाद के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन के कंसलटेंट, डॉ. अनुराग अग्रवाल से बात की.

