ADVERTISEMENTREMOVE AD

Khajoor ke Fayde: सर्दियों में खजूर खाने के फायदें, यें बीमारी रहती कंट्रोल में

Khajoor ke Fayde: इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको एक नहीं बल्कि कई समस्याओं से बचा कर रखते हैं.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

Khajoor ke Fayde, Dates Benefit: सर्दी का सीजन में खजूर खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सर्दी में खजूर खाने से शरीर को कौन सा फायदा होता है साथ ही यह भी बताएंगे कि खजूर खाने से कौन-कौन सी बीमारी कंट्रोल में रहती है. खजूर को सर्दियों की मेवा भी कहा जाता है, इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको एक नहीं बल्कि कई समस्याओं से बचा कर रखते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

डायबिटीज करे कंट्रोल

सर्दियों में मीठे की क्रेविंग बहुत ज्यादा होती है ऐसे में डायबिटीज बढ़ने का खतरा रहता है तो ऐसे में आपको रोजाना खजूर का सेवन करना चाहिए, हालांकि खजूर मीठा होने के बावजूद भी डायबिटीज के मरीज के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है जो इसे डायबिटीज मरीज के लिए फायदेमंद बनाता है.

सर्दी जुखाम से बचाए

सर्दियों के मौसम में लोग सर्दी जुखाम के चपेट में आ जाते हैं इन लक्षणों को दूर करने में खजूर बहुत कारगर है. इसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और सर्दी जुकाम और खांसी से बचा जा सकता है.

कब्ज की समस्या में फायदेमंद

सर्दियों में अक्सर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हो जाती हैं. ऐसे में आप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खजूर का सेवन करें. इससे आपको काफी आराम मिल सकता है रात को सोने से पहले कुछ खजूर पानी में भिगो दें और सुबह उसे खा ले इससे आपका मेटाबॉलिज्म ठीक काम करेगा.

खून की कमी को करे दूर

सर्दियों में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें खून की कमी की शिकायत रहती है, इसे हम एनीमिया के नाम से जानते हैं. ऐसे लोग खजूर की मदद से खून की कमी को दूर कर सकते हैं, खजूर में अच्छी खासी मात्रा में आयरन पाया जाता है इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन सी ऐसे पोषक तत्व है जो आयरन को शरीर में अवशोषित करने में मदद करते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हड्डियों को रखे मजबूत

सर्दियों में अक्सर मांसपेशियों और हड्डियों की समस्या हो जाती है. दर्द से लोग परेशान रहते हैं, ऐसे में खजूर का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें कैल्शियम की और पोटेशियम फॉस्फोरस, कॉपर, मैग्नीशियम का भंडार होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. सर्दियों में गठिया के मरीजों को तकलीफ ज्यादा हो जाती है उन्हें इसके लिए रोजाना कम से कम दो खजूर खाना चाहिए.

हाई बीपी को कंट्रोल

सर्दियों में तापमान कम होता है जिससे ब्लड वेसल्स अस्थाई तौर पर सिकुड़ जाते हैं जिस वजह से ब्लड सही तरह से सप्लाई नहीं होता है और इस कंडीशन में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आपको सर्दी में हाई बीपी को कंट्रोल में रखना है तो रोजाना आपको खजूर खाना चाहिए, खुजूर में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कारगर है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×