एपल ने इसी महीने आयोजित अपने वार्षिक सम्मेलन में एपल वॉच सीरीज 4 लॉन्च की है. इस वॉच में कई हेल्थ फीचर भी हैं. ये घड़ी पहनने वाले को, गिरने की स्थिति में अलर्ट करेगी, आपके हृदय धड़कने की दर की भी निगरानी करेगी. साथ ही यह आपकी कलाई पर बंधे-बंधे ही ईसीजी या इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी भी करने में सक्षम है.
ऐसे में सवाल ये उठता है कि ये घड़ी है, फोन है या एक मेडिकल डिवाइस है?
वॉच के एप की मदद से यूजर्स 30 सेकंड के भीतर अपने हृदय की गति के बारे में विस्तार से जान सकेगा. यह आसानी से इस बात की पहचान करेगी कि क्या आपका हृदय सामान्य रूप से धड़क रहा या आलिंद विकंपन (Atrial Fibrillation या AFib) के संकेत हैं, जिससे कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
वॉच की लॉन्चिंग के दौरान Apple ने दावा किया कि इसके एप को अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) से ‘अप्रूवल’ मिल चुका है. इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि, उनके पास एफडीए ‘क्लीयरेंस’ है. एफडीए अमेरिका का सार्वजनिक स्वास्थ नियामक है.
लेकिन दुबारा वास्तविक सवाल पर आते हैं, क्या यह कानूनी तौर पर वैध मेडिकल डिवाइस या उपकरण है?
एपल का एप क्या कर सकता है?
Apple का ईसीजी एप वह कर सकता है, जिसे सिंगल-लीड इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) कहते हैं. आपको यह स्पष्ट कर दें कि एक सामान्य ईसीजी मशीन 12-लीड इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम करती है.
एक 1-लीड ईसीजी हृदय की सिर्फ बांये निलय (ventricle) के पार्श्व दीवार की गतिविधि को रिकॉर्ड करता है.
मायो क्लिनिक कहता है, इसका अर्थ है कि यह एप सिर्फ यदि आप आर्टियल फ्रिबरिलेशन से ग्रस्त हैं, तो उसके बारे में बता सकता है. यह दिल धड़कने की अनियमित और तेज अवस्था है जिससे स्ट्रोक, हार्ट फेल होने या अन्य हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा होता है.
एक मेडिकल ईसीजी, जो आप हॉस्पिटल में कराते हैं, में 10 इलेक्ट्रोड्स आपके हृदय की इलेक्ट्रिकल गतिविधियों को 12 विभिन्न तरह से निरीक्षण करता है. इलेक्ट्रोड्स प्रत्येक टखने और कलाई व छाती से जुड़े होते हैं. इस आर्टिकल के मुताबिक ईसीजी डॉक्टर को इन बातों की जानकारी देता हैः
- अनियमित हृदय गति
- हृदय में इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी से जुड़ी समस्या
- हृदय का फैलाव
- किस जगह पर रक्त संचार में कमी है
- एक साइलेंट हार्ट अटैक
एपल के दावों पर AliveCor कंपनी, जो पहले एपल के लिए हेल्थ एक्सेसरीज बनाती रही है, का दावा है कि वे लोग अपना खुद का ईसीजी रीडर लेकर आ रहे हैं. इसमें एपल के 1 लीड के मुकाबले 6 लीड्स होंगे. और उनके पास भी एफडीए क्लीयरेंस है.
एफडीए ‘क्लीयरेंस’ बनाम ‘अप्रूवल’
एफडीए की तरफ से मिले लेटर में यह स्पष्ट है कि डिवाइस साफ तौर पर कहता है कि इसके उपयोग के लिए किसी अनुमति या लाइसेंस की जरूरत नहीं है. इससे मिले डाटा का सिर्फ सूचनात्मक रूप से प्रयोग हो सकता है.
इस डिवाइस के परिणाम पर यूजर्स बिना किसी डॉक्टर की सलाह के कोई इलाज शुरू न करें. इसके ईसीजी तरंगों का आशय सामान्य रूप से एफिब की वर्गीकृत जानकारी की पूरक सूचना से है. यह किसी इलाज के पारंपरिक तरीकों की जगह नहीं ले सकता है.
लेटर में आगे बताया गया है कि यह 22 साल से कम्र उम्र वाले के उपयोग के लिए नहीं है.
Apple के हार्ट रिदम एप के एफडीए क्लीयरेंस लेटर में यही समान लाइनें हैं- इसके आंकड़े सिर्फ सूचना के लिए है, यह 22 साल से कम उम्र के लिए नहीं है. यदि आपकी घड़ी कोई चेतावनी देती है, तो इसके बारे में कृपया डॉक्टर से संपर्क करें.
लेकिन... फिर भी ये बहुत अच्छा है, है ना?
मेडिकल संबंधित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी आगे बढ़ चुका है. बड़ी मात्रा में एकत्रित आंकड़ों से डॉक्टरों को परिणामों को बेहतर ढंग से निर्धारित करने, संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का पूर्वानुमान लगाने और उन्हें अधिक नुकसान पहुंचाने से पहले दूर करने में मदद मिलती है.
एक रिपोर्ट के अनुसार स्मार्ट वीयरेबल डिवाइसेज का वैश्विक बाजार साल 2016 में 16.2 मिलियन डॉलर का था. इसके साल 2024 तक 52.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है.
वीयरेबल डिवाइस पहले ही हमारे देखभाल के तरीकों को बदल चुके हैं. इनकी मदद से ईसीजी से हृदय गति निगरानी तक, ब्लड प्रेशर से ब्लड शुगर, यहां तक की ऑक्सीमीटर से व्यक्ति की ऑक्सीजन संतृप्तता का निर्धारण होता है. इनसे हार्ट रेट से लेकर सांस लेने की दर भी पता चलती है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि ये डिवाइस स्वास्थ्य देखभाल की लागत को कम करने में मदद करेंगे.
वीयरेबल डिवाइस जो नहीं कर सकते हैं, वो है आंकड़ों का अध्ययन, बीमारी का पता लगाना और इलाज करना. इसके लिए आपको अभी भी डॉक्टर की ही जरूरत होगी.
(FIT अब वाट्स एप पर भी उपलब्ध है. अपने पसंदीदा विषयों पर चुनिंदा स्टोरी पढ़ने के लिए हमारी वाट्स एप सर्विस सब्सक्राइब कीजिए. यहां क्लिक कीजिए और सेंडबटन दबा दीजिए.)
