बॉलीवुड में कई फिल्म स्टार्स को बड़ी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है. अमिताभ बच्चन को भी भारत के अलावा बाहरी देशों ने भी कई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. अमिताभ बच्चन शुक्रवार को दक्षिणपूर्व एशिया में हेपेटाइटिस जागरूकता कार्यक्रम के लिए वर्ल्ड हेल्थ ओरगनाइजेशन (WHO) के गुडविल अंबेसडर बनाए गए. अमिताभ लोगों को हेपेटाइटिस से बचने और उसके रोकथाम के लिए जागरुक करें.
इस मौके पर अमिताभ ने लोगों के साथ अपना दर्द साझा करते हुए काहा, “किसी को भी इस बीमारी से पीड़ित नहीं होना चाहिए. मैं खुद हेपेटाइटिस से जूझ चुका हूं और उसे मात भी दे चुका हूं.”

