दिल्ली AIIMS में आज से कोविड के नेजल वैक्सीन की बूस्टर डोज का ट्रायल शुरू हो गया है. ये भारत बायोटेक के इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन का बूस्टर डोज ट्रायल है.
AIIMS, नई दिल्ली में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रोफेसर डॉ संजय राय ने पीटीआई को बताया कि शुक्रवार से ट्रायल शुरू किया जा रहा है. यह नाक से दिए जाने वाले टीके की बूस्टर खुराक का ट्रायल है. इसका ट्रायल देश के नौ अस्पतालों में हो रहा है. इनमें AIIMS दिल्ली भी शामिल है.
यहां बता दें, भारत द्वारा हैदराबाद की कंपनी 'भारत बायोटेक' द्वारा कोविड-19 के खिलाफ विकसित ‘इंट्रानेसल वैक्सीन’ बीबीवी154 के इस्तेमाल को मंजूरी देना अभी बाकी है.

