आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लिनिक काफी लोकप्रिय हैं. यहां सारे टेस्ट मुफ्त में होते हैं और दवाएं भी बिना पैसे दिए मिलती हैं.
मैं जिन मोहल्ला क्लिनिक में गया, वहां मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए बिना खींझ के आधे से एक घंटे तक इंतजार कर रहे थे.
बीमारियों से दिल्ली की जंग
क्लिनिक में आने वाले मरीजों की बीमारियों का प्रोफाइल ऐप्स के जरिये स्मार्ट डिवाइस पर अपलोड किया जाता है. इससे सरकार को इनकी रोकथाम की योजना बनाने में मदद मिल सकती है. सरकार डेटा एनालिटिक्स के लिए एनजीओ विश फाउंडेशन की मदद ले रही है.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि एनालिटिक्स के लिए अभी सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है. हालांकि, जब तक अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के बीच और नगर निगम के साथ तालमेल नहीं होगा, तब तक संक्रमित और लाइफस्टाइल बीमारियां दिल्ली को परेशान करती रहेंगी.

