बारिश के मौसम से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार 20 जून को कहा कि ‘आप’ सरकार डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
सीएम केजरीवाल ने बारिश के मौसम के दौरान उभरने वाले हालात से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा को लेकर सभी विभागों की एक बैठक की अध्यक्षता की.

